Advertisement

home

कार सवारों ने युवती को किया अगवा, हत्या कर सड़क किनारे पानी में फेंका

  • पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या ,पुलिस ने नही की थी कार्रवाही

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । हाफिजगंज इलाके में युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उसका शव सड़क के किनारे भरे पानी में उतराता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का गला रेता गया है। उसकी अंगुलियां भी कटी हुईं हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। थाना पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

                        लक्ष्मी माथुर (फ़ाइल चित्र)

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। अफसरों के समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र गांव सरदार नगर की रहने बाली प्रियंका माथुर ने बताया की उसकी बहन लक्ष्मी माथुर रविवार रात अपनी फुफेरी बहन सपना के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। उसकी फुफेरी बहन सपना के मुतााबिक हाफिजगंज बाईपास पर कार में सवार मोनू गुप्ता और पूजा गुप्ता ने उन्हें रोक लिया। लक्ष्मी माथुर को कार में खींच लिया। सपना ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक रात में ही उन्होंने हाफिजगंज थाने में नवाबगंज क्षेत्र के मोनू गुप्ता व पूजा गुप्ता अन्य के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, उसे ढूढ़ने का प्रयास नहीं किया।

प्रियंका माथुर का आरोप है कि हम लोग रातभर पुलिस से लक्ष्मी माथुर को तलाश करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।सोमवार सुबह हाफिजगंज इलाके में ही फैजुलापुर मोड़ के नजदीक खंती के पानी में लक्ष्मी की लाश पड़ी मिली। उसकी गर्दन पीछे से कटी थी। हाथ की अंगुलियां भी कटी हुई थीं। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश भड़क गया। परिजन तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई।
गुस्साए परिजनों ने लक्ष्मी माथुर का शव नहीं उठने दिया। जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ पुलिस अफसर भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की गई। पुलिस अफसरों ने युवती के परिजनों को समझाकर शांत कराया। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने शव को उठने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

6 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

6 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

6 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago