Advertisement

home

मालगाड़ी की चपेट में आकर् एक युवक की मौत व एक गम्भीर

बरखेड़ा।बीती रात्रि दो लोग मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौके पर हीं मौत हो गई तथा दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल को पीलीभीत रेलबे अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहाँ से घायल को हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा कि रेलबे कर्मचारी डालचंद पुत्र जागन लाल उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बेनीपुर थाना जहानाबाद का रहने वाला था तथा दूसरा व्यक्ति सन्तोष कुमार पुत्र तौले राम निवासी वार्ड नं 1 कस्बा बरखेड़ा का था।जो कि रात्रि में नरायनपुर के पास रेल ट्रैक पर चेकिंग की ड्यूटी पर गये इसी दौरान भोपतपुर से बीसलपुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर सन्तोष कुमार की मौके पर मृत्यु हो गई तथा दूसरा व्यक्ति डालचंद गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना पर मौके पर पहुँची और पुलिस व रेल कर्मचारी ने गंभीर रूप से घायल रेलकर्मी डालचंद को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक की पहचान कराकर मृतक का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया।वही मृतक की पत्नी ने बताया की उसके पति को रेल कर्मचारी डालचंद अपने साथ रात्रि 10 बजे लेकर गया था सुबह मृतक की पत्नी को अपने पति के रेल की चपेट में मौत की जानकारी मिली। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। संतोष की मृत्यु से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है वही मृतक संतोष के घर मे उसकी पत्नी किरन और 3 मासूम बच्चों ज्योति 14 वर्ष सनी 12 वर्ष और मोनू 7 के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

4 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

4 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

4 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago