Advertisement

home

पुलिस मुठभेड़ के दौरान 3 शातिर गौकश गिरफ्तार

बरेली : बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 3 गौकश गिरफ्तार हुए हैं, जिसमें एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।


बीती 15 जुलाई को बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिली जागीर में हुई गोकशी के संबंध में वांछित अभियुक्त को पुलिस तलाश कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिंगौती पुल के पास में दोनों वांछित अभियुक्त मौजूद है । पुलिस को तीनों वांछित अभियुक्त पुल के पास मिले, जहां पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया , जिस पर अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी , जिसमें सब इंस्पेक्टर सनी चौधरी और अवधेश कुमार घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो घायल अभियुक्त ने अपना नाम शाकिर पुत्र साबिर निवासी ग्राम सिली जागीर थाना बहेड़ी तथा अन्य दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम खलील पुत्र तुफैल व उताहिर पुत्र साबिर निवासी सिली जागीर थाना बहेड़ी बताया। पुलिस ने उपचार के लिए घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा , जहां से उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पंजीकृत मुकदमे में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

4 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

4 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

4 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago