Advertisement

home

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पीलीभीत। शनिवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय, चित्रकला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग दो दर्जन विद्यालयों के लगभग 150 छात्र छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

काकोरी ट्रेन एक्शन घटना के 9 अगस्त को 100 पूर्ण होने पर उतर प्रदेश सरकार के द्वारा हर घर तिरंगा एवं काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत समस्त शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा एवं काकोरी ट्रेन एक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की स्मृति में काकोरी ट्रेन एक्शन से संबंधित विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के आदेश दिए हैं ।

इसी क्रम में आज ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत में जनपद स्तरीय,सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कि गई । उक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का चयन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के द्वारा नामित निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अचल कुमार मिश्र के द्वारा किया गया जिसमें डीआईओएस ने निर्णायक मंडल के सदस्यों को प्रतियोगिता के तुरंत बाद परिणाम तैयार करने के आदेश दिए।जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं जनपद प्रतियोगिता नोडल अधिकारी इन्तजार खान की निगरानी में आयोजित हुईं। जिला प्रतियोगिता नोडल इंतजार ख़ान ने बताया कि शेष प्रतियोगिताएं सोमवार को आयोजित होंगी।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार प्रधानाचार्य ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज ने अपने नेतृत्व में निर्णायक मंडल के सदस्यों को प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता अपनाने के आदेश दिए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, निर्णायक मंडल के सदस्य प्रोफेशर श्रीमती डॉ रजत गंगवार, अनुज मिश्रा,, गंगा प्रकाश,ओमप्रकाश पटेल, विधोतमा शर्मा, रेहान फैजान, मनोज कुमार, शिक्षिका साधना गुप्ता, गुंजन पांडेय, उपस्थित रहीं।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

9 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago