Advertisement

home

बरेली: कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, दोनों के सिर में लगी गोली, मौके पर पड़ी थी पिस्टल।

बरेली । बरेली के पॉश इलाके ग्रीन पार्क में सनसनीखेज घटना हुई है। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे दंपती के शव उनके कमरे में पड़े मिले। दोनों के सिर में गोली लगी हैं।

बरेली की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को ठेकेदार आलोक सिंह और उनकी पत्नी रितु के शव उनके घर के कमरे में पड़े मिले। दोनो के सिर में गोली लगी हैं। नौकरानी की बेटियां काम करने आईं तो घर का दरवाजा न खुलने पर उन्होंने रितु की बड़ी बहन को सूचना दी।

सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंचे और खिड़की की जाली निकालकर घर में घुसे। कमरे में आलोक सिंह और रितु के शव बेड पर पड़े थे। शवों को देख चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। दंपती की मौत की खबर फैलते ही कॉलोनी में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही बारादरी थाने के प्रभारी अमित पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। कमरे में पिस्टल पड़ी मिली है। आशंका है कि आलोक सिंह ने पत्नी को गोली मारने के बाद आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

7 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago