Advertisement

home

परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े,मृतक का कई घंटो बाद हुआ अंतिम संस्कार।

बरखेड़ा।बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दवंगो ने दलित सीता राम को घर से कुछ दूरी पर घेर कर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर मरणासन्न अवस्था में छोड़ गये तथा सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल का इलाज के दौरान रविबार को सुबह 11 बजे बरेली हायर सेंटर पर मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गाँव प्रतापडांडी लाया गया।शव पहुचने पर परिवार में कोहराम मच गया।जिससे परिजनों एवं ग्रामीणों में हमलाबरो के खिलाफ गुस्सा भर गया तथा परिवार बाले सभी हमलाबरो को गिरफ्तार करने की मांग करते हुये अंतिम संस्कार करने से मना करने लगे।पुलिस को सूचना लगते स्थानीय पुलिस के थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला मौके पर पहुचकर परिबार बालो को समझाया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया हैं शेष आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किये जायेंगे ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की धाराओं को बड़ा दिया जाएगा।परन्तु परिजन के असंतुष्ट होने पर मौके पर क्षेत्राधिकारी बीसलपुर प्रतीक दाहिया ने परिजनों से बातचीत कर समझाने की कोशिश की दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला द्वारा परिजनों से बातचीत कर उन्हें मनाया गया फिर जाकर लगभग 3 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया गया ।मामला दलित परिवार का होने के कारण पूरे गाँव मे दहशत फैली हुई है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

5 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

14 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

18 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

18 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

18 hours ago