बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह घटना आलमपुर गजरौला इलाके में बड़े बाइपास पर हुई, जब करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार कार किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों शव कार में फंस गए, जिसके बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
बुलडोजर से कार काटकर निकाले गए शव
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। शवों को निकालने के लिए बुलडोजर की मदद से कार की छत को काटा गया। मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन कार में रामपुर जिले का रजिस्ट्रेशन और शादी के कार्ड मिले हैं। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को तुरंत हटवाया।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…