Latest Posts
   
home 

बरेली के बिथरी चैनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

बरेली।  बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह घटना आलमपुर गजरौला इलाके में बड़े बाइपास पर हुई, जब करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार कार किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों शव कार में फंस गए, जिसके बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

बुलडोजर से कार काटकर निकाले गए शव

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। शवों को निकालने के लिए बुलडोजर की मदद से कार की छत को काटा गया। मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन कार में रामपुर जिले का रजिस्ट्रेशन और शादी के कार्ड मिले हैं। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को तुरंत हटवाया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!