बरेली।मीरगंज में डीएसएम शुगर मिल में सोमवार को पेराई सत्र का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर यूनिट हेड संजय कुमार श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छत्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल सिंह, ओमप्रकाश दिवाकर और हरवीर सिंह मौजूद थे।
यूनिट हेड ने जानकारी दी कि इस सत्र में मिल में एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। पेराई क्षमता को पहले दिन 25 हजार क्विंटल से बढ़ाकर 90 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने का लक्ष्य है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे साफ और ताजा गन्ने की सप्लाई सुनिश्चित करें। इस दौरान सत्र में यातायात व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि हाईवे पर जाम न लगे।शुभारंभ के मौके पर क्षेत्र के किसान, मिल के उच्चाधिकारी और पूरा स्टाफ उपस्थित था।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…