Advertisement

home

सड़क किनारे मिला युवक का शव

बरेली।सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के परिवार वालों की तलाश में जुटी है।

मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव का है। जहा रविवार को गांव की सड़क किनारे एक खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जब गांव वालों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। युवक का गला कटने या गोली लगने की भी आशंका जताई जा रही है। साथ ही किसी अन्य जगह युवक की हत्या करके यहां शव फेंकने की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश में लगी गई है।

शव के पास शराब की बोतल भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, कि हत्या की गई है या कोई और वजह है। अभी युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Express views

Recent Posts

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

9 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

16 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

17 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

18 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

1 day ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

1 day ago