Advertisement

home

मलेशिया से स्वर्ण पदक जीत कर लाने पर इस्लामिया गर्ल्स कालेज में रिदम शर्मा का हुआ ज़ोरदार स्वागत

बरेली। मलेशिया में आयोजित हुए 10th Asia Pacific Deaf Games में बरेली का गौरव और इस्लामिया गर्ल्स की बेटी, छात्रा रिदम शर्मा के स्वर्ण पदक लाने पर प्रधानाचार्या चमन जहां, अध्यक्ष एडवोकेट सय्यद क़मर अली, प्रबंधक हसीन हुसैन व कोषाध्यक्ष शहज़ाद के द्वारा बड़े ही गर्मजोशी के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या चमन जहां ने रिदम को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया, इसके साथ ही ख़ुशी का इज़हार करते हुए समस्त छात्राओं ने रिदम को गोद में उठा लिया और उसके साथ सेल्फी लीं। इस मौक़े पर छात्राओं ने “मेरे देश की बेटी” गाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रिदम की हौसला अफ़ज़ाई की। इस दौरान रिदम शर्मा की माता व भाई भी मौजूद रहे, साथ ही रिदम की माता ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्या व विद्यालय प्रबंधन समिति व विशेष तौर पर स्पोर्ट्स शिक्षिका रश्क़े महर व शहनाज़ हुसैन का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सबीहा माजिद, अर्चना श्रीवास्तव, सबा अज़मत, पूनम सक्सेना, डॉली खान, फ़रहा नाज़, कुलसुम फातिमा, शाज़िया इरफ़ान, नौरीन ताज, ज़ैनब फ़ातिमा व माजिद खान आदि का सहयोग रहा। इस दौरान समस्त छात्राएं मौजूद रहीं।

Express views

Recent Posts

भाजपा जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन  

पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन…

8 hours ago

शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर तेज हुई सियासी हलचल, मीना पांडे के लिए उठी टिकट की मांग

​बरखेड़ा। आज सोमवार को नबाबगंज तिराहे के पास एक निजी मैदान पर 28-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र…

1 day ago

प्रसाद को लेकर हुए विवाद में किशोर पर लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू में रविवार शाम एक गांव की पूजा के दौरान…

1 day ago

मवेशी व्यापारी की हत्या में दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार , एक फरार

बरेली। थाना आंवला क्षेत्र में बीती रविवार रात को 25 लाख रुपये के लेनदेन को…

1 day ago

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन के मुद्दे पर टावर पर चढ़े किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान

बरेली। छुट्टा पशुओं की समस्या और खनन के मुद्दे पर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद…

1 day ago

गाजीपुर कुंडा रामलीला महोत्सव में विशाल दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल…

1 day ago