बरेली ।आंवला में अलीगंज अड्डे पर आईओसी के टैंकर की वेल्डिंग कराते समय बॉडी फट गई।
हादसे में ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती। डिपो के अधिकारियों ने मौके पर टैंकर का जायजा लिया।
टैंकर खाली होने के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
आंवला में अलीगंज अड्डे पर आईओसी का टैंकर बरेली से पेट्रोल उतार कर वापस आ रहा था। तभी सोमवार को सुबह 9:00 बजे अलीगंज अड्डे पर वेल्डिंग करने के लिए रुका और वेल्डिंग करा रहा था।
तभी अचानक टैंकर की बॉडी फट गई। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को समझ में नहीं आया और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर आंवला कुंवर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। साथ ही एसडीएम आंवला एन राम मौके पर पहुंचे और गणेश निवासी सारीपुर और ओमपाल निवासी सैदपुर थाना विथरी चैनपुर के चालक परिचालक दोनों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…