बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही व अपराध की रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे अभ्यस्त अपराधी जो हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, एनडीपीएस, मारपीट व ट्रक चोरी आदि के अपराधों में संलिप्त रहे हैं, का सम्पूर्ण आपराधिक इतिहास संकलित कराकर उनकी निगरानी हेतु बी क्लास की हिस्ट्री शीट खुलवाई है ।
अभि0 आमिर मो0 पुत्र इसरार मो0 निवासी अगूरीटांडा थाना सुभाषनगर जनपद बरेली के विरुद्ध लूट, डकैती व एनडीपीएस के 17 अभियोग पंजीकृत है।
सुभाष लोधी पुत्र सोमपाल लोधी निवासी अटरिया थाना सीबीगंज जनपद बरेली के विरुद्ध हत्या के प्रयास,रंगदारी, मारपीट व चोरी आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं।
रवि सागर पुत्र होरीलाल निवासी करेली गौटिया थाना सुभाषनगर जनपद बरेली के विरुद्ध एनडीपीएस व चोरी आदि के अभियोग पंजीकृत है।
मो0 फहीम उर्फ मो0 फईम पुत्र रहीस अहमद उर्फ रईस अहमद नि0 ग्राम महेशपुर अटरिया थाना सीबीगंज जनपद बरेली के विरुद्ध ट्रक चोरी का अभियोग पंजीकृत है।
कल्लू पुत्र छिद्दन निवासी मो0 सराय थाना फतेहगंज पश्चिमी के विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी के अभियोग पंजीकृत हैं।
अब्दुल नबी पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम गुलड़िया थाना मीरगंज के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्ततता के अभियोग पंजीकृत हैं।
पवन उर्फ नरसिंह पुत्र नरेशपाल निवासी ग्राम अगरास थाना फतेहगंज पश्चिमी के विरुद्ध दुष्कर्म, चोरी, अपहरण और नकबजनी के अभियोग पंजीकृत हैं।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…