Advertisement

home

नशे की लत जिंदगी को नरक बना देती है : डा.आकांक्षा

बरेली फतेहगंज पश्चिमी : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरका फतेहगंज पश्चिमी के चिकित्सकों का दल आज उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध में जागरुकता अभियान हेतु पहुंचा जिसने विद्यालय के बच्चों को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। बच्चों को धूम्रपान और तम्बाकू से संभावित हानियों का चित्रण करते हुए उनसे बचाव के संदेश लिखने थे।
प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम, विशाल सिंह द्वितीय और आर्यन को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एक प्रमाण पत्र के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया। सभी बच्चों के माध्यम से समाज को धूम्रपान ना करने और जानलेवा तम्बाकू का सेवन ना करने का संदेश देने का वचन लेते हुए उन्हें भी इस नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा व शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में डा.शारिक, वेदपाल, स्टॉफ नर्स शालिनी, फार्मासिस्ट मुकेश, प्रधानाध्यापक राहुल यदुवंशी, मोहन स्वरूप, कुसुम देवी आदि की उपस्थिति रही।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

8 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

12 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

12 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

12 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

14 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

2 days ago