Advertisement

home

टैम्पो और ट्रक की आमने सामने हुई भिड़ंत में आधा दर्जन मजदूर घायल,एक मजदूर की मौके पर मौत

     मृतक(फ़ाइल फोटो)

बरखेड़ा (पीलीभीत)।दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर से गांव के आधा दर्जन से ज्यादा युवक हरियाणा राज्य में मजदूरी करने जा रहे थे ये युवक अभी होली के त्यौहार पर ही अपने घर वापस आए थे सभी युवकों ने गांव से ही एक टैम्पो पीलीभीत रेलवे स्टेशन के लिए बुक कर लिया था जहां से उन्हें 7 बजे की ट्रेन पकड़नी थी जैसे ही टैम्पो सुहास चौकी के पास पहुंचा गजरौला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टैम्पो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद टैम्पो मौके पर पलट गया जिससे सुरेंद्र 18 बर्ष पुत्र नन्हे लाल की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई । तथा टैम्पो में बैठे सुमित पुत्र शिव कुमार , हरीश पुत्र सुम्मेर लाल मलखान पुत्र प्रेमराज,सूरजपाल पुत्र जगदीश प्रसाद,सोनू पुत्र रामचंद्र और टैम्पो चालक अनिल पुत्र केदार सभी निवासी गांव हिम्मतपुर सहित आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए सभी घायलों को एंबुलेंस से सी एच सी बरखेड़ा लाया गया जहां घायलों की गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतक सुरेंद्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

5 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

9 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

9 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

9 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

11 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago