Advertisement

home

पालिका अध्यक्ष ने स्वयं के घर के सामने की नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन

रिपोर्ट:विनय सक्सेना

पीलीभीत। नगर में विकास को लेकर प्रयासरत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल के द्वारा मोहल्ला पकड़िया वार्ड नं 11 में स्वम् के घर से इमामबाड़े चौराहे तक नवनिर्मित सीसी रोड का आज उद्घाटन किया गया।इस मार्ग के बन जाने से स्थानीय लोगों को जलभराव और गड्ढे युक्त रास्ते से निजात मिली है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में खासी प्रसन्नता है और लोग पालिका अध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा कर रहे है।

आपको बता दें कि पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल द्वारा नगर में किये जा रहे कार्य लगातार विकास की ओर बढ़ते जा रहे हैं।
बता दें कि यह रास्ता जलभराव और कीचड़युक्त होने के चलते लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा था।

इस रास्ते में सीसी रोड का काम किया गया है। जिससे यहां के लोगों को जल भराव की समस्या से निजात मिल गई और एक अच्छा रास्ता उन्हें मिल पाया है।

इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य व्यक्ति श्रीमती नीता अग्रवाल, मारूफ, राकेश अग्रवाल (नकटा), बदर शम्सी,नितिन अग्रवाल, नितिन जिंदल,प्रिंस जिंदल, सचिन अग्रवाल, कमल शम्सी, विपिन सक्सेना, सभासद साकेत सक्सेना,नदीम वारसी,नितिन सक्सेना शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

10 hours ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

15 hours ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

16 hours ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

16 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

17 hours ago

हादसा: धनेटा रेलवे फाटक पर नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल

बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…

1 day ago