बरेली (मीरगंज) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर बरेली ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा मीरगंज में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विजय शाह भाजपा मंत्री के इस्तीफा की मांग की।
जैसा की आप अवगत हैं कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा हमारे देश भारत की बेटी एवं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी जी के बारे में अमर्यादित एवम् अशोभनीय टिप्पणी की गई है। जिससे कांग्रेस जन तथा आम जनमानस आहत हैं।
विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश–नारी–सेना का अपमान है। बरेली कांग्रेस कमेटी द्वारा तहसील मीरगंज में जुलूस निकालकर विजय शाह इस्तीफा दो, विजय शाह को गिरफ्तार करो, विजय शाह को बर्खास्त करो, आदि नारे लगाते हुए कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ज़िला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेस जन सड़कों में विजय शाह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए घूमे।मिर्जा
अशफाक सकलैनी ने कहा कि “विजय शाह की अमर्यादित भाषा देश, सेना एवं नारी का मनोबल गिराती है।”
जिला उपाध्यक्ष मो0 इल्यास अंसारी ने कहा “विजय शाह जैसे लोग देश की अखंडता के लिए खतरा हैं जो कर्नल सोफ़िया कुरैशी को आतंकवादियों की बहिन बता कर देश और सेना का अपमान करते हैं ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिये।।”
कार्यक्रम में मुराद बेग एडवोकेट, हाजी अली बहादुर खां, संदीप शर्मा, बाबू अंसारी, छेदा लाल गुर्जर, तोयब अली, रामपाल माली, मो0 शफी, इस्तकार साबरी, जाकिर मास्टर, ज़ाहिद हुसैन,आदि प्रमुख कांग्रेस जन सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…
बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…
बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…