Advertisement

home

डी एम और एसएसपी की मौजूदगी में चल रहा था संपूर्ण समाधान दिवस, और हो गई लूट, बैंक से रुपया निकाल कर चले ग्रामीण से छीने रुपए

बरेली। स्थानीय तहसील में संपूर्ण दिवस डी एम की अध्यक्षता में चल रहा था एस एस पी भी यहां मौजूद थे तभी एक ग्रामीण रोता हुआ आया और बताया उसने स्टेट बैंक से पंद्रह हजार रुपए निकाले थे बैंक से बाहर निकलते ही दो अज्ञात लुटेरों ने उससे रुपए छीन लिए और फरार हो गए। घटना की सुन सभी भौचक्के रह गए पुलिस ने कांबिंग की परन्तु कोई सफलता नहीं मिली।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था और डी एम अविनाश सिंह और एस एस पी अनुराग आर्य भी मौजूद थे इसी बीच स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँव सलामतगंज निवासी धार्म पुत्र डाल चंद हाथ में तहरीर लिए एस एस पी के सामने रोते हुए पेश हुआ और बताया कि आज शनिवार को उसने स्टेट बैंक शाखा मीरगंज से करीब बारह बजे पंद्रह हजार रुपए निकाले और जैसे ही बैंक से बाहर आया दो अज्ञात बदमाश उससे पंद्रह हजार रुपए लूट कर फरार हो गए मैं शोर मचाता रहा। मामले को सुन सभी सन्ना रह गए और एस एस पी के निर्देश पर पुलिस तुरन्त कांबिंग में जुट गई। परन्तु कोई सफलता नहीं मिली। घटना बरेली के कोतवाली मीरगंज के सिधौली चौराहे की है।

Express views

Recent Posts

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

12 hours ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

14 hours ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

1 day ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

1 day ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

2 days ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

2 days ago