Advertisement

home

फर्जी रसीदों से धन उगाही पर,अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दी चेतावनी

 

पीलीभीत। हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले चार दिनों में कुछ लोगों द्वारा अखिल भारत हिन्दू महासभा के नाम पर फर्जी रसीदें तैयार कर अवैध रूप से धन संग्रह करने की शिकायत प्राप्त हुई है। संगठन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि जिन-जिन व्यक्तियों को इन फर्जी रसीदों के माध्यम से धन की वसूली की गई है, वे अपना धन तत्काल वापस ले लें।

यदि उक्त लोग धन वापसी नहीं करते हैं, तो प्रभावित व्यक्ति संबंधित थाना या संगठन से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि फर्जी दस्तावेज़ों की प्रतियाँ उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई हैं और उन्हें दिखाया भी जा चुका है। यह भी बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा, दिल्ली के राष्ट्रीय नेताओं ने जिले के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी साझा की है। अधिकारियों द्वारा उन लोगों के सभी दस्तावेजों को फर्जी पाते हुए, संगठन के नाम पर प्राप्त अनुमति को तत्काल निरस्त कर दिया था। इसके अतिरिक्त, लक्ष्मी टॉकीज क्षेत्र में लगे फ्लैक्स को भी पुलिस व नगर पालिका प्रशासन की उपस्थिति में उतरवा दिया गया है।

पंडित पंकज शर्मा के अनुसार प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में किसी भी संगठन के नाम का फर्जी तरह दुरुपयोग किया गया तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

15 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

22 hours ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

1 day ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

2 days ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

2 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

2 days ago