अभिषेक पांडे@express views
पीलीभीत। दिन में बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री को लेकर प्रशासन द्वारा समय निर्धारित करने से ट्रांसपोर्ट व्यापारियों में रोष है। तो वहीं आम पब्लिक में खासी राहत देखने जो मिल रही है। आए दिन होने वाले जाम और हादसों से आम लोगों को रूबरू होना पड़ता था।
नगर की घनी आबादी में ट्रांसपोर्ट होने के कारण पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं वही आये दिन घण्टों जाम से पब्लिक को रूबरू होना पड़ता है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें करने के बाबजूद स्थिति जस की तस बनी हुई थी किंतु जिला प्रशासन के द्वारा बीते दिनों लिए गए निर्णय से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।
वहीं व्यापारियों का कहना है कि अगर ट्रांसपोर्ट का वाहन शहर में नहीं आएगा तो जीएसटी के अंतर्गत माल के ई-बिल का समय निकलने से माल अवैध हो जाएगा। उनका कहना है कि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।
दी परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन फुटकर एवं थोक से जुड़े ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि अपराह्नन तीन से पांच बजे तक वाहनों को गोदाम में आने की अनुमति दी जाए। अन्यथा आगे की रणनीति बनाने को विवश होना पड़ेगा।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दी परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन जिसके तत्वाधान में ट्रांसपोर्टर धरना दे रहे हैं, उसका पंजीकरण ही नही है । वहीं कई ट्रांसपोर्ट कम्पनी भी पंजिकृत नही हैं, वे अन्य ट्रांसपोर्ट कम्पनियों के नाम से टाइअप कर व्यापार कर रहीं हैं।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…