Advertisement

home

ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत,ऑटो के परखच्चे उड़े

बरेली। फरीदपुर इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां बेटे की जान चली गई जबकि परिवार की बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ऑटो चालक गलत दिशा से आ रही कार को बचाने की कोशिश कर रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर से ऑटो आगे चल रहे ट्रक मैं घुस गया मृतकों में शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र के कपूर नगला निवासी जसवीर की 24 वर्षीय पत्नी पिंकी और एक वर्षीय बेटा राघव शामिल है हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी मच गई दोनों ट्रक और कार चालक मौके से फरार हो गए पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और सबों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जसवीर ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं शनिवार को उनकी बहन के घर ढकिया तिवारी गांव में नामकरण संस्कार था जिसमें छोछक की रस्म निभाने के लिए वह पत्नी पिंकी मां रामसनेही और बेटे राघव के साथ ऑटो से फरीदपुर कपड़े खरीदने जा रहे थे रास्ते में उन्होंने खुदागंज से दो अन्य सवारियां भी बैठा ली जैसे ही ऑटो नवादा बन गांव के पास पहुंचा सामने से गलत दिशा में आ रही एक कार से बचने की कोशिश में ऑटो असंतुलित हो गया तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी जिस से ऑटो सामने चल रहे दूसरे ट्रक मैं घुस गया भीषण टक्कर में जसवीर की पत्नी पिंकी और मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई हाईवे पर अफरा तफरी मच गई! चालक अपनी गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार हो गए। हादसे में जसवीर की मां रामसनेही और दोनों सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जसवीर को भी मामूली चोटें आई हैं पत्नी और बेटे की मौत से बह बेसुध हो गया है पुलिस ने सबों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक व कार चालकों की तलाश करने में जुटी हुई है!

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

8 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

18 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

20 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

22 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

22 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago