बरेली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइंस में स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्यापारी श्यामकृष्ण गुप्ता से सरेआम मारपीट की गई। यह पूरा घटनाक्रम सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप की मौजूदगी में हुआ, जो बीचबचाव करते भी नज़र आए।
घटना की वजह एक कार को निकलवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। व्यापारी ने सपा नेता ब्रजेश श्रीवास्तव और अविनाश मिश्रा पर मारपीट का आरोप लगाया है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी कार्यालय के बाहर हुई इस घटना से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…