Advertisement

home

चैकिंग के दौरान शातिर लुटेरों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में दो घायल अभियुक्त गिरफ्तार।

बरेली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शातिर लुटेरों से मुठभेड़ हुई जिसमे जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्त गिरफ्तार किये गए। ग्राम रहपुरा घनश्याम नहर पटरी के किनारे हुई।
अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 04 जिंदा/ 02 खोखा कारतूस, चाँदी के आभूषण (कीमत करीब 50 हजार रुपये), 30 हजार रुपये नगद व लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की एक अपाचे मोटरसाईकिल बरामद हुई है।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार घायल दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमश 1. दिनेश पुत्र सियाराम नि0 ग्राम भुजिया सुमाली थाना भोजीपुरा, जिला बरेली 2. शिवम पुत्र रामौतार नि0 ग्राम गुलड़िया थाना मीरगंज, जिला बरेली बताया गया है।
मुठभेड़ के दौरान कां0 नितिश पंघाल घायल हुये हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ से देवरनियाँ क्षेत्रांतर्गत दिनाँक 15.07.2025 को ग्राम बंजरिया जागीर व कुआ टांडा के बीच शर्राफा व्यापारी विनोद कुमार रस्तोगी पुत्र दरबारी लाल नि0 धौरा टांडा थाना भोजीपुरा, जिला बरेली के साथ पूर्व में हुई लूट से संबंधित माल मुकदमाती बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है।
घायल अभियुक्तगण एवं पुलिसकर्मी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago