Advertisement

home

बरेली: सावन के तीसरे सोमवार कांवड़ियों पर पहली बार हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, शहर में गूंजे ‘हर हर महादेव

बरेली। सावन के पावन महीने के तीसरे सोमवार को बरेली शहर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब पहली बार कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। पूरे शहर में भक्ति का माहौल छा गया और “हर हर महादेव” के जयकारों से नाथ नगरी गूंज उठी।

धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ और मणिनाथ मंदिर समेत अन्य प्रमुख शिवालयों के ऊपर से उड़े हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर गुलाब और गेंदा के फूल बरसाए गए। इस विशेष आयोजन में कमिश्नर, डीआईजी, एसएसपी और जिलाधिकारी ने खुद मौजूद रहकर पुष्पवर्षा की निगरानी की और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रहा बल्कि नाथ नगरी बरेली के लिए भी एक नई धार्मिक पहचान बनकर उभरा। शहरभर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे कांवरिये और भक्तजन पुष्पवर्षा से अभिभूत दिखे।

प्रशासन और श्रद्धालुओं के बेहतर समन्वय से यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा। लोगों ने इसे “शिवभक्ति की अनूठी प्रस्तुति” बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago