Advertisement

home

हादसा: छुट्टा गाय से टकराई बाइक, बरेली निवासी युवक की मौत, एक घायल

पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बरेली निवासी संजय सैनी (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब उनकी बाइक अचानक सड़क पर आई छुट्टा गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर के पास हुआ। दोनों युवक खटीमा से पीलीभीत की ओर लौट रहे थे। मृतक संजय सैनी, बरेली के माली का पुलिया निवासी थे और उनके साथ बाइक पर सवार अभिषेक उनकी पत्नी का भाई बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक गाय के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक दूर जा गिरे। संजय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अभिषेक घायल अवस्था में तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत न्यूरिया थाना पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इस हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों के खतरे को लेकर नाराज नजर आए और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

6 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

16 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

19 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

20 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

21 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago