Advertisement

home

पति निकला पत्नी का हत्यारा, प्रेमिका को साथ रखने के लिए की पत्नी की हत्या, SSP ने किया खुलासा

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सबको चौंका दिया है। यहां एक व्यक्ति ने 21 साल की वैवाहिक जिंदगी और दो बच्चों को दरकिनार कर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वजह थी उसकी नई मोहब्बत, जिसके लिए उसने अपनी पत्नी को ही रास्ते से हटा दिया।

घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंथरी गांव की है। बदायूं निवासी ओम सरन ने अपनी पत्नी अमरवती की निर्मम हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि वह बरेली की रहने वाली एक महिला मन्नत से प्यार करने लगा था और चोरी-छिपे उससे शादी भी कर चुका था।

दर्शन से लौटते वक्त रची हत्या की साजिश

ओम सरन अपनी पत्नी अमरवती को पूर्णागिरी दर्शन के बहाने ले गया। दर्शन के बाद बुधवार रात दोनों बरेली लौटे और वहां से ससुराल मोतीपुरा पहुंचे। रात करीब साढ़े 11 बजे उसने अपने साले भगवानदास से बाइक और एक धारदार हथियार (बांका) मांगा।

साले की बाइक लेकर वह अमरवती को सुनसान रास्ते पर ले गया। कंथरी गांव के पास उसने बाइक रोकी और मौके देखकर अमरवती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

लूट का झूठा नाटक और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

हत्या के बाद ओम सरन ने घटना को लूट का रूप देने के लिए पत्नी के कान के झुमके, गले का लॉकेट और 10,100 रुपये घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंक दिए। फिर उसने अपने दोस्त और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और घटनास्थल के पास ही जेवरात व हथियार मिलने के बाद लूट की कहानी फर्जी साबित हुई।

कड़ाई से पूछताछ में टूटा ओम सरन, मन्नत से कर चुका था दूसरी शादी

थाने ले जाकर जब ओम सरन से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह टेंट लगाने का काम करता है और उसकी मुलाकात मन्नत नाम की महिला से एक शादी समारोह में हुई थी। मन्नत तलाकशुदा थी और ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और ढाई महीने पहले दोनों ने चोरी-छिपे शादी कर ली। मन्नत ने उसे कहा कि अगर उसे साथ रहना है तो अपनी पहली पत्नी को खत्म करना पड़ेगा। इसके बाद ओम सरन ने हत्या की साजिश रची और अमरवती को मौत के घाट उतार दिया।

एसपी साउथ ने किया खुलासा, मन्नत की भूमिका की भी जांच

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया और बताया कि मन्नत की भूमिका भी सामने आई है। कॉल डिटेल से पता चला है कि घटना से पहले और बाद में दोनों के बीच संपर्क था।

घटना की गहराई से जांच के लिए फोरेंसिक और सर्विलांस टीमें भी सक्रिय रहीं। SSP अनुराग आर्य ने खुलासा करने वाली टीम को ₹25,000 इनाम देने की घोषणा की।

बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

ओम सरन के इस क्रूर कृत्य के बाद उसके दोनों बच्चे—एक 19 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय बेटा—अनाथ हो गए हैं। वह बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था, लेकिन अब मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद उनकी जिंदगी अंधेरे में डूब गई है।

 

Express views

Recent Posts

जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक व सचिव को चौपाल लगाने के निर्देश दिए

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।तीन दिन लगातार ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ग्राम प्रसाशक ब…

8 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में BDA,बरेली में दो बड़े होटल सील, कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण

होटल राजानी और सेटेलाइट होटल पर लगा ताला, मानकों की अनदेखी और फायर एनओसी न…

8 hours ago

बरेली एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार-दिशा पाटनी-अक्षरा सिंह,फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन के लिए पहुंची स्टारकास्ट” बरेली में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय…

8 hours ago

बरेली:सेंट्रल जेल उम्रकैद का कैदी फरार, प्रशासन और पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बरेली। सेंट्रल जेल से आज दोपहर एक उम्रकैद का कैदी फरार हो जाने से जेल…

13 hours ago

सिटी सेंटर मॉल की लिफ्ट में फंसे लोग, दरवाजा तोड़कर सुरक्षित निकाला

बरेली। चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर मॉल में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच…

1 day ago

पुलिस चौकी का उद्घाटन,एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने फीता काट कर किया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

बरेली। जनपद के मीरगंज क्षेत्र में कानूनख व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा…

1 day ago