Advertisement

home

प्रेम में पागल महिला ने प्रेमी से करवाई पत्नी की हत्या, अब ढाई साल की मासूम के साथ पहुंची जेल

बरेली।प्रेम में पागल एक तलाकशुदा महिला ने अपने शादीशुदा प्रेमी से अपनी ही सौतन को रास्ते से हटाने की शर्त रख दी। इसके बाद जो हुआ, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बरेली की ब्यूटीशियन मन्नत दीप उर्फ निधि ने अपने प्रेमी ओमशरण के साथ मिलकर उसकी पत्नी अमरवती की हत्या की साजिश रची और बेरहमी से उसे मौत के घाट उतरवा दिया।

ओमशरण ने हत्या को लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की और पत्नी को बांके से काटकर नृशंस हत्या कर दी। लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई जल्द ही सामने आ गई। गहन पूछताछ में ओमशरण ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि यह सब प्रेमिका मन्नत के कहने पर किया गया, जिसने साथ रहने की शर्त पत्नी से मुक्ति रखी थी।

पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन इस मामले की सबसे विचलित करने वाली बात यह है कि मन्नत के साथ उसकी ढाई साल की मासूम बच्ची को भी जेल भेजा गया है। चूंकि कानून के मुताबिक, कम उम्र के बच्चों को मां के साथ जेल में रहने की अनुमति होती है, इसलिए बच्ची को भी अपनी मां के साथ सलाखों के पीछे रहना पड़ रहा है।

हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि बच्चों के लिए विशेष देखभाल की व्यवस्था की जाती है। बेहतर भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और पढ़ाई के लिए विशेष कार्यक्रम भी जेल में उपलब्ध कराए जाते हैं ताकि इन मासूमों का बचपन पूरी तरह अंधेरे में न डूबे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

4 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

4 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago