Advertisement

home

अमेरिकी टैरिफ के विरोध में डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन


बरखेड़ा। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर भारी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पीलीभीत के निर्देश पर बरखेड़ा में व्यापारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नगर अध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज बजरंगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस और नगर महामंत्री हरीश भारती ने किया।

नगर महामंत्री हरीश भारती ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। निर्यात में भारी गिरावट आने से उद्योगों को नुकसान और रोजगार पर असर होगा। युवा नगर अध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज ने कहा कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है, ऐसे में टैरिफ से भारतीय उत्पाद महंगे होकर अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा खो देंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस ने आशंका जताई कि इन टैरिफ के चलते निर्यात में 40-60% तक कमी आ सकती है, जिससे कपड़ा, रत्न-आभूषण, चमड़ा, जूते, समुद्री खाद्य और हस्तशिल्प जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ सकती है। युवा जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि इसका असर GDP, MSME सेक्टर और विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ सकता है।

नगर वरिष्ठ संगठन मंत्री डॉ. जुल्फिकार ने चेताया कि निर्यात में कमी से रुपये की कीमत पर दबाव और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की स्थिति कमजोर हो सकती है। कार्यक्रम में संतोष भारती, मनोज सक्सेना, मुकेश कुमार, राजेश सक्सेना, रहीश अंसारी, अफ़ाक ख़ान सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

20 hours ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

21 hours ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

21 hours ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

22 hours ago

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

1 day ago

कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन फरार , आठ पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…

1 day ago