Advertisement

home

पीलाखार नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद

  • एनडीआरएफ और पुलिस टीम को मिली सफलता, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के पीलाखार नदी में शनिवार दोपहर डूबे युवक का शव घटना के 24 घंटे बाद बरामद हो गया। एनडीआरएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को एक किलोमीटर दूर मढ़ी के समीप नदी से खोज निकाला।

गांव सिंधौली की गौंटिया निवासी खेमकरन कश्यप का 28 वर्षीय पुत्र दुर्गा प्रसाद शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के पास पीलाखार नदी में नहाते समय डूब गया था। घटना की जानकारी पर ग्रामीण गोताखोरों ने देर शाम तक नदी में तलाश की, लेकि
न सफलता नहीं मिली।

रविवार को मीरगंज कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह के बुलावे पर एनडीआरएफ की दो दर्जन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। दो स्टीमर की मदद से सिंधौली से जौनेर तक नदी में तलाश अभियान चलाया गया। स्टीमर के प्रेशर से शव ऊपर आने पर टीम ने चार घंटे की मेहनत के बाद उसे बरामद कर लिया।

शव मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां पूनम, पिता खेमकरन, रक्षाबंधन पर आए बहन-भाई, पत्नी कुंती और तीनों मासूम बच्चे विष्णु, यश और वर्षा रो-रोकर बेहाल हो गए। दुर्गा प्रसाद भूमिहीन थे और बुढ़िया काता की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago