बरेली। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों में संलिप्त 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 चोरी की बाइकें बरामद की हैं।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए चोर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय थे और मौका पाकर बाइक चोरी कर लिया करते थे। इनकी गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…