Advertisement

home

जन्माष्टमी मेले में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

बरेली। मीरगंज क्षेत्र के गांव हल्दी कलां में जन्माष्टमी मेले के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव हल्दी कलां में जन्माष्टमी पर हर साल मेला आयोजित होता है। इसी मेले में लाइट का काम करने वाले बृजपाल के साथ अरविंद गया था। बताया जाता है कि अरविंद एक दुकान पर बिजली का बल्ब लगा रहा था, तभी करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन और साथी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।

मृतक अरविंद के परिजनों ने बताया कि चार साल पहले उसके पिता का निधन हो चुका है और वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से घर में मातम का माहौल है।

वहीं, बिजली का काम कराने वाले बृजपाल ने बताया कि उसने अरविंद को मेले में अपने साथ मदद के लिए लगाया था। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago