Advertisement

home

इतिहास के 96वें पड़ाव पर श्रीगंगा महारानी शोभायात्रा, भक्ति व एकता का संदेश

बरेली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को ऐतिहासिक श्रीगंगा महारानी की 96वीं शोभायात्रा का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। गंगा मंदिर से निकली इस शोभायात्रा का उद्घाटन बरेली मेयर डॉ. उमेश गौतम और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने संयुक्त रूप से किया।

शोभायात्रा में करीब दो दर्जन सुसज्जित रथ शामिल रहे, जिन पर भगवान की भव्य झांकियां सजी थीं। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। विशेष बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी।

यात्रा सिटी सब्जी मंडी, कुंवरपुर, किला, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, श्यामगंज और कालीबाड़ी होते हुए निकली और देर शाम बिहारीपुर ढाल मलूकपुर पर संपन्न हुई।

शोभायात्रा को देखते हुए प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी।

Express views

Recent Posts

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

22 hours ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

2 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

2 days ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

2 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

2 days ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

2 days ago