Advertisement

home

बरेली : गौकशी तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

  • किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में नदी किनारे हुई कार्रवाई

बरेली। किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में पुलिस और गौकशी तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मुठभेड़ में कांस्टेबल सुनील कुमार घायल हो गए, वहीं दो आरोपी मुमताज और मोहसिन को पैर में गोली लगी। घायल सिपाही और आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र, शमशुद्दीन, मुमताज और मोहसिन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये लोग लंबे समय से गौतस्करी में लिप्त थे। मौके से पुलिस ने 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस, 7 छुरे और करीब 50 किलो गोमांस बरामद किया है।

फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago