Advertisement

home

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने भू-माफियाओं पर कसना शुरू किया शिकंजा, टास्कफोर्स को दिए सख्त निर्देश

मोहित जौहरी@express views

गांधी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एंटी भू-माफिया टास्कफोर्स समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने एक्शन प्लान तैयार किया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने शासन से जारी आदेशों का बिंदुवार विवरण देते हुए बताया कि जनपद और तहसील स्तर पर गठित टास्कफोर्स समितियाँ अब और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएँगी।

जिलाधिकारी का साफ संदेश:

संगठित तरीके से अवैध जमीन खरीद-फरोख्त करने वालों की तुरंत पहचान करें।

सरकारी और निजी संपत्तियों पर कब्जा जमाने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।

किसी भी कीमत पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे अपनी-अपनी विभागीय संपत्ति का रजिस्टर तुरंत तैयार करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी अवैध कब्जा न हो। साथ ही यह जानकारी समयबद्ध रूप से प्रशासन को उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया।

प्रशासन का रुख साफ

बैठक से यह साफ संकेत मिल गया कि अब पीलीभीत में भू-माफियाओं के सुनहरे दिन खत्म होने वाले हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago