बरेली । प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी में देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ छह साल की मासूम बच्ची भाग्यलक्ष्मी जो कक्षा पहली की छात्रा है पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी इसी दौरान अचानक एक जंगली कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया हमले में कुत्ते ने बच्ची के चेहरे हाथ और बाएं पैर को बुरी तरह नोच डाला चेहरे पर गहरे जख्म आए और कई जगह टांके लगाने पड़े बच्ची का चेहरा लहूलुहान हो गया और मांस तक उखड़ गया बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
घटना के दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और परिजनों को सूचना दी आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है बच्ची की नानी पूनम ने बताया कि क्षेत्र में आवारा और जंगली कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है अब तक कई बच्चों और बुजुर्गों पर हमले हो चुके हैं लेकिन नगर निगम कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा लोगों का कहना है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी मासूम की जान तक जा सकती है इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…