Advertisement

home

नकली टाटा नमक का भंडाफोड़, आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरेली।टाटा कम्पनी के नाम से नकली नमक बेचने का गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से आई कंपनी की विशेष टीम और मीरगंज पुलिस की संयुक्त छापेमारी में कस्बे चौराहे पर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में नकली टाटा नमक बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद व्यापार मंडल में हड़कंप मच गया और गुरुवार देर रात तक व्यापारी नेता थाने में जुटे रहे।

पुलिस जांच में सामने आया कि गोदाम में कम दाम का नमक मंगवाकर उस पर टाटा कम्पनी का लोगो लगाकर पैकिंग की जाती थी। इसके बाद इसे मीरगंज क्षेत्र व आस-पास के गांवों की दुकानों पर सप्लाई किया जाता था।

मुख्य आरोपी गिरीश गुप्ता पुत्र रामौतार गुप्ता, तोताराम पुत्र प्रेमचंद, राजू गुप्ता पुत्र राममूर्ति गुप्ता, मुर्तजा पुत्र इवने, आफताब आलम पुत्र निजामुद्दीन, भगवान दास पुत्र नत्थूलाल, धर्मेंद्र पुत्र कुवरसेन और वसीम पुत्र साहिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि “दिल्ली से आई टाटा कम्पनी की टीम के साथ मिलकर मीरगंज और हुरहुरी में छापेमारी की गई। नकली टाटा नमक बरामद हुआ है। टीम की तहरीर पर आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।”

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

7 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

17 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

20 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

21 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

22 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago