पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अमखेड़ा गाँव निवासी युवक जितेंद्र कुमार (उम्र लगभग 28 वर्ष) की मौत उस समय हो गई, जब वे ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। शाहपुरा पेट्रोल पंप के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जितेंद्र पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने घायल जितेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गाँव में मातम छा गया।
सूचना पर थाना बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद अमखेड़ा गाँव शोक में डूब गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जितेंद्र परिवार का सहारा थे, उनकी मौत से परिवार की खुशियाँ उजड़ गईं।
एक के पैर में लगी गोली सीएचसी मीरगंज में भर्ती फील्ड यूनिट टीम मौके…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली में शुक्रवार सुबह नदी में एक विशाल मगरमच्छ…
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…