Advertisement

home

आसमान से गिरी मौत :आकाशीय बिजली ने छीनी परिवार की खुशियाँ

पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अमखेड़ा गाँव निवासी युवक जितेंद्र कुमार (उम्र लगभग 28 वर्ष) की मौत उस समय हो गई, जब वे ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। शाहपुरा पेट्रोल पंप के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जितेंद्र  पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने घायल जितेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गाँव में मातम छा गया।

सूचना पर थाना बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद अमखेड़ा गाँव शोक में डूब गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जितेंद्र परिवार का सहारा थे, उनकी मौत से परिवार की खुशियाँ उजड़ गईं।

Express views

Recent Posts

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

12 hours ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

15 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

1 day ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

2 days ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

2 days ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

2 days ago