Advertisement

home

दबंगों की पिटाई के दो दिन बाद ग्रामीण की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बरेली।मीरगंज थाना क्षेत्र के खादर इलाके में दबंगों की पिटाई के दो दिन बाद एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र … निवासी ग्राम समसपुर के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

परिजनों के मुताबिक 3 सितंबर को गांव के ही जीतपाल सिंह ने ओमप्रकाश को बेरहमी से पीटा था। ओमप्रकाश थाने जा रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें बाजार के मैदान में रोककर दोबारा मारपीट की। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें मीरगंज कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने उसी दिन उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था और सीएचसी में मेडिकल कराया था, जिसमें साधारण चोटें अंकित की गई थीं।

शुक्रवार को ओमप्रकाश को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उन्होंने गांव में ही दवा ली, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय कुमार और थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी का कहना है कि ओमप्रकाश की शिकायत पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। मेडिकल रिपोर्ट में उनके शरीर पर कोई गंभीर या खुली चोट नहीं पाई गई थी। मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

10 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

12 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

14 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

14 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

1 day ago