Advertisement

home

17 सितम्बर से शुरू होगा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान

  • प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेंगे स्वास्थ्य कैंप और रक्तदान शिविर

  • अमरिया समेत सभी सीएचसी पर लगेंगे विशेष स्वास्थ्य कैम्प

पीलीभीत। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पीलीभीत में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश से किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों पर वर्चुअल माध्यम से दिखाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश स्तर पर भारत सरकार से नामित जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। शुभारंभ दिवस पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत में वृहद रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक जनमानस को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे।

इसी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरिया में भी विशेष स्वास्थ्य कैंप आयोजित होगा। निर्धारित तिथियों पर जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।

 

Express views

Recent Posts

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…

14 hours ago

धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

  बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…

14 hours ago

गोंडा के बर्तन कारोबारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, भीम आर्मी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…

14 hours ago

देवहा नदी में डूबने से कक्षा आठ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14…

16 hours ago

फर्जी आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते…

18 hours ago

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, कटी ट्राली, सिलेंडर व गैस कटर बरामद

बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय…

18 hours ago