Advertisement

home

“2047 तकअखिलेश-राहुल के लिए कोई वैकेंसी नहीं”: डिप्टी सीएम

  • वोट चोरी और बूथ कैप्चरिंग के विपक्षी आरोपों पर साधा निशाना
  • भ्रष्टाचार मुक्त भारत और समृद्ध राष्ट्र निर्माण पर जोर
  • ‘घुसपैठियों के नाम काटने से विपक्ष को दर्द होता है’

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश में 2047 तक अखिलेश यादव और राहुल गांधी के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। भाजपा का लक्ष्य विकसित और समृद्ध भारत बनाना है।

वोट चोरी के विपक्षी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अब बूथ कैप्चरिंग और दबंगई का युग खत्म हो चुका है। जनता अब अपनी मर्जी से वोट डाल रही है और चुनाव आयोग गलत वोटों को मतदाता सूची से काट रहा है। इसी वजह से राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को दर्द हो रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोई घुसपैठिया हमारे देश में आकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा देता है और भाजपा विरोधी दलों को वोट देता है। जब चुनाव आयोग उसका नाम काटता है तो विपक्षी दल शोर मचाते हैं। उन्होंने साफ कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में जनता ने अपना मन दिखा दिया है और आने वाले बिहार चुनाव के परिणाम भी सब कुछ साफ कर देंगे।

भ्रष्टाचार पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अब भारत भ्रष्टाचार मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के खाते में करोड़ों रुपये भेजे हैं, जबकि कांग्रेस की सरकार में एक रुपया भी जनता तक नहीं पहुंच पाता था।

सम्मेलन के दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

23 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

23 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

23 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

2 days ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

3 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

5 days ago