मामला मरौरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पंडरी गौशाला से जुड़ा है। गौशाला निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और अवैध वसूली के आरोप पर न्यूरिया थाने में संगठन पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे को फर्जी बताते हुए संगठन ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
सुबह से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेहरू पार्क पर धरने में बैठे और करणी सेना व किसान यूनियन के कुछ लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और हाईवे जाम करने का प्रयास किया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जिलाध्यक्ष और तीन प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया, जबकि कई अन्य कार्यकर्ता मौके से भाग निकले।
प्रशासन ने साफ किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। सीओ सिटी ने कहा कि जो लोग कानून तोड़ेंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा, बाकी प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक लौट सकते हैं।
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…
युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…
बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…
आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…