file:
Latest Posts
   
home 

पीलीभीत: विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, हाईवे जाम पर पुलिस की सख्ती

पीलीभीत। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह और भारतीय किसान यूनियन के नेता सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई संगठन द्वारा नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन और टनकपुर हाईवे जाम करने के बाद की गई।

मामला मरौरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पंडरी गौशाला से जुड़ा है। गौशाला निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और अवैध वसूली के आरोप पर न्यूरिया थाने में संगठन पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे को फर्जी बताते हुए संगठन ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

सुबह से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेहरू पार्क पर धरने में बैठे और करणी सेना व किसान यूनियन के कुछ लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और हाईवे जाम करने का प्रयास किया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जिलाध्यक्ष और तीन प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया, जबकि कई अन्य कार्यकर्ता मौके से भाग निकले।

प्रशासन ने साफ किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। सीओ सिटी ने कहा कि जो लोग कानून तोड़ेंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा, बाकी प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक लौट सकते हैं।

 

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!