Advertisement

home

प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता दिवस आयोजित

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना के निर्देशन में बच्चों और शिक्षकों ने श्रमदान कर विद्यालय को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु एक रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को घर, आसपास और गांव को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर की विशेष साफ-सफाई कराई गई और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सेवा पर्व के तहत विद्यालय में विद्यार्थियों एवं उनकी माताओं ने मिलकर पौधरोपण भी किया। साथ ही अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अगस्त माह में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक एवं संरक्षक मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती ममता देवी, प्रगति धामी, अंजना शुक्ला और प्राज्ञी अग्रवाल ने किया।
.

Express views

Recent Posts

सिटी सेंटर मॉल की लिफ्ट में फंसे लोग, दरवाजा तोड़कर सुरक्षित निकाला

बरेली। चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर मॉल में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच…

5 hours ago

पुलिस चौकी का उद्घाटन,एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने फीता काट कर किया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

बरेली। जनपद के मीरगंज क्षेत्र में कानूनख व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा…

6 hours ago

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

1 day ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

1 day ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

1 day ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

1 day ago