Advertisement

home

बीसलपुर हाईवे पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार पिकअप बाइक की आमने-सामने से टक्कर, दो बच्चों की मौत

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेड़ा । आज दिन मंगलवार को समय लगभग शाम 6 बजे पीलीभीत बीसलपुर हाईवे पर मच्बाखेड़ा ज्योहराकल्यानपुर के पास भीषण हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बच्चों का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को सी एच सी बरखेड़ा पर ईलाज के लिए पहुंचाया गया ।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सतरापुर निवासी देवपाल बाइक से अपने दो बच्चों को बिठाकर बरेली क्षेत्र के गांव क्योलडिया से अपने गांव सतरापुर जा रहा था जैसे ही शाम 6:00 बजे उसकी मोटरसाइकिल गांव मचबा खेड़ा के आगे पहुंची पीलीभीत की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त दी जिसमें दोनों बच्चों हार्दिक 4 वर्ष तथा आस्था 7 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई बच्चों का पिता देवपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया उसके उपरांत पिकअप सड़क किनारे बनी खाई में जाकर पलट गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हार्दिक 4 वर्ष की गर्दन धड़ से अलग हो गई ग्रामीण तथा राहगीरों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के उपरांत दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया तथा बच्चों के पिता देवपल का प्रथम उपचार करके जिला अस्पताल रेफर किया गया है मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए गांव वालों को पता चलने पर पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। दोनों बच्चों के शव को बरखेड़ा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Express views

Recent Posts

दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी करते युवक को पकड़ा, जेल भेजा

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग…

15 hours ago

युवक को घर में घुसने से टोकने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में  एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य…

16 hours ago

नशे के कैप्सूलों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, 5.57 लाख से ज़्यादा कैप्सूल बरामद, एक गिरफ़्तार

पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी…

16 hours ago

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, सपा के दानिश अख्तर 3,996 वोट पर सिमटे

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…

20 hours ago

मुठभेड़ के दौरान कोर्ट की हवालात से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी…

20 hours ago

लोन फाइल के बदले पाँच हजार की घूस, उद्योग केंद्र का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…

20 hours ago