Advertisement

home

बरखेड़ा: रास्ते में ट्राली खड़ी करने को लेकर विवाद, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदा में रास्ते से ट्राली हटाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई।

गांव निवासी शांति स्वरूप ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 25 सितम्बर की शाम लगभग 7 बजे जब वह अपना छोटा हाथी लेकर जा रहे थे, तो रास्ते में गांव के ही जगदीश ने ट्राली खड़ी कर रखी थी। ट्राली हटाने के लिए कहने पर जगदीश के साथ चन्दनलाल, प्रकाश और कृष्णपाल भी आ गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद चारों ने मिलकर शांति स्वरूप के साथ मारपीट की।

शोरगुल सुनकर परिवार व ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

23 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

23 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

23 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago