Advertisement

home

बरेली हिंसा पर सीएम योगी का बड़ा बयान: “उपद्रवियों को ऐसा सबक सिखाया कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी”

बरेली। शुक्रवार को हुई हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। सीएम ने साफ़ किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उपद्रवियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा, “कल बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि राज्य में सत्ता किसकी है। उसे लगा कि वह जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ़ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू। हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियाँ दंगे करने से पहले कई बार सोचेंगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उपद्रवी चाहे जिस भाषा में समझें, सरकार उन्हें उसी भाषा में समझाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम ने यह भी कहा, “2017 से पहले यूपी में उपद्रवी सीएम आवास तक में सम्मानित होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 2017 के बाद से हमने प्रदेश में कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया। आप सिस्टम को ब्लॉक नहीं कर सकते। उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है।”

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

22 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

22 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

23 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago