Advertisement

home

दो माह से वेतन न मिलने पर संकट में 98 हजार संविदा स्वास्थ्यकर्मी, आंदोलन की चेतावनी

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करीब 98,000 संविदा स्वास्थ्यकर्मी दो माह से वेतन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से तात्कालिक भुगतान की मांग की है।

संघ के पीलीभीत जिलाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि सरकार ने हाल ही में “स्वास्थ्य नारी–सशक्त परिवार अभियान” शुरू किया है, जिसका लक्ष्य लाखों महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। लेकिन जमीनी स्तर पर अभियान को लागू करने वाले एनएचएम कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता ही समय पर वेतन न मिलने से परेशान हैं। राज्य सरकार द्वारा बजट जारी किए जाने के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही और वित्तीय प्रक्रिया में देरी के चलते कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एनएचएम की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल को पत्र लिखकर वेतन में हुई देरी के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही 3 अक्टूबर तक रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों से पहले हर कर्मचारी को वेतन मिलना जरूरी है। आगे से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे। संघ का कहना है कि यह सिर्फ वेतन का नहीं बल्कि कर्मचारियों की गरिमा और परिवार के सम्मान का सवाल है।

प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों में इस मुद्दे पर नाराज़गी गहराती जा रही है और यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो इसका असर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

21 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

22 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

22 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago