Advertisement

home

जानलेवा हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में  गोली लगी

बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र में गुरुवार रात हुई फायरिंग की घटना के आरोपी की शनिवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी जैस मोहम्मद पुत्र रियाज अहमद उर्फ बडला के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, दिनांक 10 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे भौना फार्म निवासी गुरनाम सिंह पुत्र सतनाम सिंह और जैस मोहम्मद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आपसी गाली-गलौज के दौरान आरोपी जैस मोहम्मद ने तमंचे से गोली चला दी, जो गुरनाम सिंह के पेट के ऊपर के हिस्से में लगी। घायल गुरनाम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस घटना के संबंध में थाना बहेड़ी पर मुकदमा संख्या 980/25 धारा 109/126(2) बीएनएस के तहत आरोपी जैस मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

शनिवार सुबह 11 अक्टूबर को लगभग 6:15 बजे, बहेड़ी पुलिस चौकी सिरसा क्षेत्र के नौला फार्म के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से पुलिस को देखकर भागने लगा। रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जैस मोहम्मद के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वही आरोपी है जिसने बीती रात गुरनाम सिंह पर फायरिंग की थी। थाना बहेड़ी पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी बरेली ने पुलिस टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

21 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

21 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

21 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

23 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

24 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago