Advertisement

home

हाजी शकील कुरैशी के स्लॉटर हाउस पर इनकम टैक्स और जीएसटी की रेड

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित मारिया फ्रोजन स्लॉटर हाउस पर मंगलवार सुबह इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। हाजी शकील कुरैशी के स्वामित्व वाले इस स्लॉटर हाउस में सुबह से चल रही छापेमारी देर रात तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, मुरादाबाद और लखनऊ से आई टीम करीब एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ बरेली पहुंची। टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। रेड के दौरान सभी कर्मचारियों को अंदर ही रोक लिया गया है और किसी को बाहर या अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

आयकर व जीएसटी टीम ने फैक्ट्री में रखे दस्तावेज, कंप्यूटर, मोबाइल और रजिस्टर जब्त कर लिए हैं। माना जा रहा है कि यह छापेमारी टैक्स चोरी और खातों में गड़बड़ी से संबंधित मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, छापा अभी जारी है और इसकी अवधि लंबी हो सकती है। फिलहाल विभागीय अधिकारी किसी भी आधिकारिक बयान से बच रहे हैं।

.

 

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

4 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

6 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

8 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

8 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

18 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

18 hours ago